Amit Agarwal: अमित अग्रवाल ने बांग्लादेश जाने के लिए कोर्ट से मांगा पासपोर्ट

2 Min Read

Amit Agarwal:

रांची। झारखंड हाईकोर्ट में दर्ज पीआईएल मैनेज करने के लिए कैश के लेनदेन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी अमित अग्रवाल ने रांची PMLA की स्पेशल कोर्ट में याचिका दायर कर अपना पासपोर्ट रिलीज करने का आग्रह किया है।

अमित अग्रवाल ने अपनी याचिका में कहा है कि उन्हें व्यावसायिक कारणों से 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक बांग्लादेश की यात्रा करनी है, इसलिए उन्हें उनका पासपोर्ट रिलीज जाए।

अमित अग्रवाल के पासपोर्ट रिलीज को लेकर दायर याचिका पर रांची PMLA की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने ED को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। अब कोर्ट इस मामले में 4 अक्टूबर को सुनवाई करेगा।

पिछले माह ही सुप्रीम कोर्ट से मिली है बेलः

अमित अग्रवाल को पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली है। पीआईएल मैनेज करने से जुड़े केस में जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट ने यह शर्त रखी थी कि उन्हें अपना पासपोर्ट ट्रायल कोर्ट में जमा करना होगा, जिसके बाद उन्होंने अपना पासपोर्ट ट्रायल कोर्ट में जमा किया है। अमित अग्रवाल रांची में सेना के कब्जे वाली जमीन की फर्जी दस्तावेजों के सहारे खरीद-बिक्री से जुड़े केस में भी आरोपी हैं।

इसे भी पढ़ें

Madhu Koda money laundering case: मधु कोड़ा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मनोज पुनमिया को हाईकोर्ट से तगड़ा झटका


Share This Article
Exit mobile version