निजी कारणों का दिया हवाला, चेक बाउंस केस में दर्ज होना है बयान
रांची। फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल आज फिर रांची नहीं पहुंची। चेक बाउंस मामले में मंगलवार को रांची सिविल कोर्ट में उनका बयान दर्ज किया जाना था। परंतु वह नहीं पहुंची।
नहीं आने के लिए उन्होंने निजी कारणों का हवाला दिया है। फिल्म बनाने के नाम पर पैसे लेने और पैसे लौटाने के लिए दिए गए चेक के बाउंस का मामला अमीषा के खिलाफ रांची कोर्ट में चल रहा है।
छह साल से चल रहे मामले में अभिनेत्री अमीषा पटेल की कोर्ट में दो बार पेशी भी हो चुकी है। वहीं दोनों पक्षों की ओर से गवाही भी पूरी हो चुकी है।
अब केवल अभिनेत्री अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल ग्रुमर का बयान दर्ज होना है। कोर्ट ने दोनों का सशरीर हाजिर होने को कहा है।
पिछली सुनवाई 27 फरवरी को हुई थी। इस दिन बयान दर्ज होना था, लेकिन वह नहीं आई।
मामले में प्रार्थी अजय सिंह की अधिवक्ता विजय लक्ष्मी श्रीवास्तव ने बताया कि आज बयान दर्ज होने की संभावना है।
अगर आज वह कोर्ट में उपस्थित नहीं होती हैं तो एक तारीख और मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें
इंडिया इज गुड, इंडियंस आर गुड..बोलकर झारखंड से विदा लिया स्पेनिश कपल ने









