Ambedkar Jayanti: अंबेडकर जयंती पर संविधान की प्रति लेकर कांग्रेस बनायेगी मानव श्रृंखला [On Ambedkar Jayanti, Congress will form a human chain carrying a copy of the Constitution]

2 Min Read

Ambedkar Jayanti:

रांची। बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कांग्रेस संविधान का मामला फिर उठायेगी। मौके पर कांग्रेस रांची में मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन करेगी। 14 अप्रैल को अंबेडकर चौक से स्वामी विवेकानंद चौक, देवेंद्र मांझी चौक होते हुए डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद चौक तक मानव श्रृंखला बनाई जायेगी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता संविधान की प्रति अपने हाथों में लेकर प्रदर्शन करेंगे।

तैयारी को लेकर बैठकः

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने के अनुसार यह कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर किया जा रहा है। इसकी तैयारी को लेकर 11 अप्रैल को बैठक बुलाई गई है, जिसमें रांची महानगर, रांची ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष, प्रदेश एवं जिला अग्रणी मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष, खिजरी, मांडर और कांके के विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, बोर्ड/निगम/आयोग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, मीडिया विभाग समेत वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

संविधान के खिलाफ काम कर रही भाजपाः सोनल

सोनाल शांति ने आरोप लगाया कि भाजपा धीरे-धीरे संविधान के खिलाफ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान के विभिन्न अनुच्छेदों में संशोधन कर जनता को उनके मौलिक अधिकारों से वंचित करने की साज़िश रच रही है।

संविधान को समाप्त कर लोकतांत्रिक व्यवस्था की जगह एकतरफा सत्ता थोपने की कोशिश की जा रही है, जिसका कांग्रेस डटकर विरोध करेगी। उन्होंने बताया कि दलित, आदिवासी, पिछड़े और अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर हो रहे हमलों के खिलाफ यह मानव श्रृंखला एक प्रतीकात्मक विरोध होगा।

इसे भी पढ़ें

भीमराव अंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को भारत में सरकारी छुट्टी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं