अंबा प्रसाद की बढ़ी मुश्किल, 4 अप्रैल को पूछताछ करेगी ईडी

2 Min Read

रांची। बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए समन भेजा है।

ईडी ने उन्हें चार अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया है। इसके अलावा अंबा प्रसाद के पिता राज्य के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, भाई अंकित राज और करीबी सीओ शशि भूषण सिंह को भी ईडी ने पूछताछ के लिए समन भेजा है।

सभी से अलग-अलग तारीखों को पूछताछ की जायेगी। बता दें कि अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के ठिकानों पर की गई छापेमारी पर ईडी की ओर से आधिकारिक रूप से बयान जारी किया गया है।

ईडी की ओर से बताया गया है कि पीएमएलए 2002 के प्रावधानों के तहत 12 मार्च को झारखंड के रांची और हजारीबाग में 20 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया।

ईडी की ओर से जानकारी दी गई कि इस तलाशी अभियान के दौरान आपराधिक गतिविधियों के संबंध में कई दस्तावेज जब्त किए गए है।

जिसमें जबरन वसूली, लेवी की वसूली, अवैध बालू खनन और जमीन पर कब्जा करने से संबंधित साक्ष्य के अलावा करीब 35 लाख कैश जब्त किया गया है।

इसके अलावा डिजिटल उपकरण, सर्किल ऑफिस के नकली स्टाम्प और बैंक के दस्तावेज बरामद किए गए।

इसे भी पढ़ें

अब जेल में ही बीतेगी पूजा सिंघल की होली

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं