अमर बाउरी ने विधानसभाध्यक्ष को लिखा पत्र, कहा- कांग्रेस में शामिल जेपी पटेल की विधानसभा सदस्यता समाप्त की जाए

1 Min Read

रांची : भाजपा विधायक दल के नेता अमर बाउरी ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए मांडू विधायक जेपी पटेल की सदस्यता समाप्त करने की मांग की है।

इस संबंध में उन्होंने झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो को एक पत्र लिखा है। पत्र में श्री बाउरी ने कहा है कि जेपी पटेल भाजपा के चुनाव चिन्ह पर मांडू से विधायक बने।

आज वे कांग्रेस में शामिल हो गये। ये दल-बदल कानून के दायरे में आता है। अत: संविधान की दसवीं अनुसूची और दल परिवर्तन के आधार पर निरर्हता नियम 2006 के तहत कार्रवाई करते हुए उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त की जाए।

इसे भी पढ़ें

भारत में बढ़ रही है असमानता, सबसे अमीर एक प्रतिशत आबादी के पास 40 प्रतिशत संपत्ति : रिपोर्ट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं