JSSC-CGL के फाइनल आंसर Key के जारी होने पर अमर बाउरी ने जताई आपत्ति [Amar Bauri expressed objection on the release of JSSC-CGL final answer key]

2 Min Read

कहा- हमारी सरकार आने पर होगी CBI जांच

रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने JSSC-CGL में पूछे गए प्रश्नों का अंतिम आंसर की जारी कर दिया है। आयोग ने माना है कि इस परीक्षा के तीन पत्रों में कुल 20 प्रश्नों के उत्तर गलत थे।

साथ ही क्षेत्रीय व जनजातीय भाषा के अंतर्गत हिन्दी विषय में एक प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस पूछा गया। जेएसएससी ने इन 21 प्रश्नों को रद्द करते हुए उनमें सभी अभ्यर्थियों को पूरे अंक देने का निर्णय लिया है।

आंसर की जारी होने के बाद नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने हेमंत सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि “हेमंत जी” यह हड़बड़ी बहुत भारी पड़ेगा ! युवा विरोधी हेमंत सरकार के निक्कम्मेपन की पराकाष्ठा देखिए अनेक अनियमितताओं के बीच JSSC-CGL परीक्षा की फाइनल ANSWER KEY जारी कर दिया गया।

मैं राज्य के युवाओं को भरोसा देना चाहता हूं :

भाजपा की सरकार बनेगी और इन सभी अनियमितताओं की CBI जांच कराई जाएगी, कोई दोषी बचेगा नहीं।”

आयोग ने 20 प्रश्नों को गलत मानाः

आयोग ने माना है कि परीक्षा में पूछे गए 20 प्रश्नों में आठ का कोई भी विकल्प उत्तर सही नहीं था। वहीं, 12 प्रश्नों में एक से अधिक विकल्प का उत्तर सही था।

गलत उत्तर वाले 20 प्रश्नों में सामान्य ज्ञान विषय के तीन, भाषा विषय के चार और क्षेत्रीय व जनजातीय भाषा में खोरठा में एक, संताली में तीन, संस्कृत में तीन, पंचपरगनिया में दो, उर्दू में एक, बांग्ला में एक, कुरमाली में एक और खड़िया में एक प्रश्न हैं।

आयोग ने मॉडल उत्तर जारी कर अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आपत्तियां मांगी थी। मिली आपत्तियों की विशेषज्ञों की समिति द्वारा पुनर्समीक्षा की गई, जिसमें इन प्रश्नों के उत्तर को संशोधित करने का परामर्श दिया गया।

इसे भी पढ़ें

बाबूलाल का आरोप-झामुमो के कार्यकर्ता फर्जी छात्र बनकर JSSC-CGL का रिजल्ट जारी करने की कर रहे मांग

Share This Article
Exit mobile version