Aman Sahu: अमन साहू का एनकाउंटर करने वाले इंस्पेक्टर कई पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर [ Inspector who did encounter of Aman Sahu, many policemen transferred]

2 Min Read

Aman Sahu:

रांची। झारखंड के चर्चित गैंगस्टर अमन साहू को एनकाउंटर में मार गिराने वाले इंस्पेक्टर डॉ प्रमोद कुमार सिंह का ट्रांसफर हो गया है। उन्हें झारखंड एटीएस से हटाकर रामगढ़ जिले में भेजा गया है। पीके सिंह के साथ झारखंड पुलिस के कई अन्य अफसरों और जवानों का भी तबादला हुआ है। इस संबंध में डीआईजी कार्मिक द्वारा आदेश जारी किया गया है।

Aman Sahu: अमन साहू गैंग टारगेट परः

इंस्पेक्टर पीके सिंह को खास तौर पर उनकी बहादुरी और अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए जाना जाता है। अब उनका तबादला उस जिले में हुआ है, जहां कभी गैंगस्टर अमन साहू का खौफ था। बताया जा रहा है कि अमन साहू की मौत के बाद भी उसके कुछ गुर्गे इस इलाके में सक्रिय हैं। पुलिस अब इस गैंग का पूरा सफाया करना चाहती है।

Aman Sahu : ATS की टीम में फेरबदलः

इंस्पेक्टर डॉ. पीके सिंह – एटीएस से रामगढ़
सब इंस्पेक्टर पंकज किशोर सिंह – एटीएस से रामगढ़
सब इंस्पेक्टर सूबेदार यादव – एटीएस से रामगढ़
सब इंस्पेक्टर रोशन बाड़ा – एटीएस से रामगढ़
हवलदार राकेश कुमार – जामताड़ा से रामगढ़
हवलदार राजीव कुमार – लोहरदगा से रामगढ़
आरक्षी मोहम्मद आफताब आलम – एटीएस से रामगढ़
आरक्षी मंतोष कुमार – एटीएस से बोकारो
आरक्षी विजय कुमार – एटीएस से बोकारो
आरक्षी उत्तम कुमार – एटीएस से बोकारो
आरक्षी मुकेश कुमार रजवार – एटीएस से रामगढ़

इसे भी पढ़ें

लॉरेंस बिश्नोई और अमन साहू का सहयोगी सुनील मीणा लाया जायेगा भारत 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं