अल्पेक्स सोलर को झारखंड में पीएम-कुसुम के तहत 12 करोड़ रुपये का ठेका मिला

1 Min Read

नयी दिल्ली, एजेंसियां : नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी अल्पेक्स सोलर ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसे झारखंड में पीएम-कुसुम योजना के तहत 500 सौर जल पंप स्थापित करने के लिए लगभग 12 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

अल्पेक्स सोलर ने कहा कि यह ऑर्डर राज्य सरकार की एजेंसी झारखंड नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (जेआरईडीए) द्वारा दिया गया है।

कंपनी ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान योजना (पीएम-कुसुम) योजना के तहत प्राप्त अनुबंध की कीमत 11.90 करोड़ रुपये है।

इस परियोजना में झारखंड के विभिन्न स्थानों पर 500 सौर जल पंपिंग प्रणालियों की आपूर्ति, स्थापना और उसकी शुरुआत करना (कमीशनिंग) शामिल है।

इसे भी पढ़ें

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव से व्यथित है भारत: विदेश मंत्रालय

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं