अखिल झारखंड छात्र संघ की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर फोकस [All Jharkhand Students Union meeting concluded, focus on organization expansion]

1 Min Read

रांची।अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) की बैठक सोमवार को पार्टी प्रधान कार्यालय हरमू रोड़ में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा मौजूद थे।

बैठक में संगठन के मजबूती एवं विस्तार, कॉलेज कमिटी, विवि कमिटी का फिर से गठन सहित आने वाले कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श किया गया।वहीं आजसू के रांची विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों में कमिटी बनाने और रांची विवि कमिटी बनाने के लिए पांच सदस्यीय संयोजक मंडली का गठन किया गया।

जिसमें रोशन कुमार नायक, पवन कुमार सिंह, सक्षम झा, यश साहू और रौनक कुमार शामिल हैं।बैठक में राजेश सिंह, विवेक कुजूर, मुकेश कुमार, सुमित मैती सहित अन्य मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें

आजसू छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष बने ओम वर्मा, विशाल महतो प्रदेश महासचिव

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं