कल खुले रहेंगे सभी सरकारी कार्यालय, आदेश जारी

1 Min Read

रांची। झारखंड सचिवालय के साथ सभी सरकारी कार्यालय 30 मार्च (शनिवार) को खुले रहेंगे।

इसका आदेश कार्मिक विभाग के संयुक्त सचिव आसिफ हसन ने जारी कर दिया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 से संबंधित वित्तीय कार्यों के निष्पादन के लिए 30 मार्च को सचिवालय और संलग्न कार्यालय के साथ-साथ राज्य सरकार के वैसे सभी कार्यालय, जहां शनिवार को अवकाश है, अन्य कार्यदिवस की तरह खुले रहेंगे।

इसे भी पढ़ें

रांची में पहली बार लगा ईद मेला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं