Alka Tiwari: अलका तिवारी ने संभाला 8वें राज्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार

Anjali Kumari
1 Min Read

Alka Tiwari:

रांची। झारखंड की रिटायर्ड मुख्य सचिव अलका तिवारी ने राज्य के 8वें राज्य निर्वाचन आयुक्त (SEC) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने विजयदशमी के पावन अवसर पर 2 अक्टूबर 2025 को राजधानी रांची के रातू रोड स्थित SEC कार्यालय में अपना कार्यभार संभाला।

रिक्त था पदः

इससे पहले उनके पति और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव डीके तिवारी इस पद पर कार्यरत थे। डीके तिवारी ने 12 फरवरी 2021 को राज्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार ग्रहण किया था और 13 अगस्त 2024 तक इस पद पर बने रहे। उनके कार्यकाल समाप्त होने के बाद से यह पद रिक्त था।

निकाय चुनाव की तैयारी होगी शुरूः

अलका तिवारी के नेतृत्व में अब राज्य निर्वाचन आयोग आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटेगा, जिसमें निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी।

इसे भी पढ़ें

जानिये कौन हैं झारखंड की नई मुख्य सचिव अलका तिवारी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं