Rain Alert in Jharkhand: झारखंड में 13 अगस्त को बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट

2 Min Read

Rain Alert in Jharkhand:

रांची। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के रांची केंद्र ने बुधवार 13 अगस्त को झारखंड के सभी जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताई है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे एक निम्न दबाव क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) के अगले 24 घंटों में पूरी तरह सक्रिय होने से मानसून फिर से तेज होगा।

तूफानी हवाओं के साथ बारिश का अनुमानः

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में एक अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है, जो जल्द ही लो प्रेशर एरिया में तब्दील हो जाएगा। इसके प्रभाव से झारखंड के अधिकतर जिलों में बारिश और तूफानी हवाओं का असर देखने को मिलेगा। पिछले 48 घंटों तक कमजोर रहे मानसून के बाद अब बारिश होने की उम्मीद है। बीते दिन धनबाद के पूर्वी टुंडी में सबसे अधिक 102 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

तापमान में गिरावट की संभावनाः

IMD ने अगले तीन दिनों तक झारखंड में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड की कमी का अनुमान जताया है। राजधानी रांची में 13 अगस्त को बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। रांची का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने की संभावना है।

मॉनसून का आंकड़ाः

इस मॉनसून सीजन में झारखंड में अब तक 865.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य 627.6 मिलीमीटर से 38 प्रतिशत अधिक है। जमशेदपुर में सबसे ज्यादा 1494.9 मिलीमीटर, रांची में 1171.2 मिलीमीटर, चाईबासा में 942.8 मिलीमीटर, बोकारो-थर्मल में 915.9 मिलीमीटर और डालटनगंज में 913.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में मौसम का यू-टर्न, फिर हाड़ कंपाने लगी ठंड

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं