झारखंड में ईद को लेकर अलर्ट, स्पेशल ब्रांच ने सभी डीसी-एसपी को किया आगाह [Alert regarding Eid in Jharkhand, Special Branch warned all DC-SP]

2 Min Read

रांची। झारखंड पुलिस के स्पेशल ब्रांच ने ईद को देखते हुए विशेष अलर्ट जारी किया है। स्पेशल ब्रांच की ओर से सभी जिले के डीसी और एसपी को पत्र लिखा है।

इस पत्र में स्पेशल ब्रांच ने 4 प्वाइंट्स पर जिलों को अलर्ट रहने और तैयारी रखने को कहा है। स्पेशल ब्रांच ने जिन बिंदुओं पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा है, उसमें मस्जिदों के आसपास ट्रैफिक, सोशल मीडिया पर निगरानी, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और शांति समिति की बैठक शामिल है।

28 मार्च को सामूहिक नमाजः

स्पेशल ब्रांच की ओर से भेजे गए लेटर में कहा गया है कि 28 मार्च को सामूहिक नमाज राज्य के अलग-अलग जगहों पर पढ़ी जायेगी। इस दौरान जो बड़ी समस्या आती है वह ट्रैफिक होती है।

इसके अलावा सुरक्षा को लेकर परेशानी आती है। त्योहार के लिए यह दिन काफी खास होता है, ऐसे में इस मौके पर विशेष निगरानी और सतर्कता बरतने की जरूरत है।

असामाजिक तत्वों पर रखी जाये निगाहः

पत्र में कहा गया है कि त्योहार के दौरान भीड़ जमा होती है। असामाजिक तत्व भी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। कहा गया है कि किसी भी तरह की अनहोनी से निपटने के लिए मस्जिदों के आसपास पुलिस और ट्रैफिक पुलिस को प्रतिनियुक्त करने की जरूरत है।

सोशल मीडिया की हो निगरानीः

सोशल मीडिया पर निगरानी के साथ ही आपत्तिजनक पोस्ट की मॉनिटरिंग और पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई करें। असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखें। थाना स्तर शांति समिति की बैठक करें। वहीं मुस्लिम समाज के लोगों, संघ और संगठनों से भी बातचीत करें। बैठक करें।

इसे भी पढ़ें

रांची में सरहुल और ईद के मौके पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से की जा रही निगरानी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं