रांची। झारखंड में मौसम बदला हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य में 25 से लेकर 28 मई तक बारिश और तेज हवा का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं।
25 मई से 27 मई तक राज्य के उत्तर पूर्वी, दक्षिणी और मध्य भाग में कई जगहों पर गर्जन के साथ तेज हवाओं का असर होगा।
बिजली गिरने की भी संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी के बीच होगी।
28 मई को राज्य के उत्तर पूर्वी, दक्षिणी और मध्य भाग में गर्जन के साथ तेज हवा का असर होगा। इस दिन हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रहेगी।
30 मई तक बारिश के आसार हैं। वहीं, बीते 24 घंटे में 39.6 डिग्री सेल्सियस के साथ डाल्टेनगंज सबसे गर्म रहा।
मौसम विभाग ने आज जिन इलाकों में अलर्ट जारी किया है। उनमें गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, बोकारो और संथाल के साथ मध्य का इलाका जिसमें रांची, खूंटी भी आते हैं। इसके साथ लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा भी शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें









