झारखंड के 7 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात का अलर्ट [Alert of rain and lightning in 7 districts of Jharkhand]

2 Min Read

रांची। मौसम विभाग ने आज झारखंड के 7 जिलों में गरज और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों में रामगढ़, धनबाद, जामताड़ा, बोकारो, सिमडेगा, लातेहार और खूंटी शामिल हैं, जहां येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने वज्रपात के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने और पेड़ या बिजली के खंभों से दूर रहने की चेतावनी दी है।

जमशेदपुर में मौसम में बदलाव, हल्की बारिश और सिहरन

जमशेदपुर में बुधवार रात से मौसम ने करवट ली और आसमान में घने बादल छा गए। गुरुवार सुबह भी अंधेरा बना हुआ है और हल्की फुल्की बारिश हो रही है, जिससे सिहरन महसूस हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

राजधानी रांची समेत अन्य शहरों का तापमान

राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने की संभावना है। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रह सकता है।

धनबाद में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहेगा, जबकि डाल्टनगंज का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें

फिर बदलेगा मौसम, 8 जिलों में हो सकती है बारिश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं