झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट [Alert of heavy rain in many districts of Jharkhand]

2 Min Read

रांची। झारखंड में मॉनसून सक्रिय है। मंगलवार को रांची में सामान्य बारिश के आसार हैं। वहीं उत्तरी भाग के पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, देवघर, धनबाद, दुमका सहित कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। कहीं-कहीं वज्रपात की भी आशंका है। 21 अगस्त को पलामू प्रमंडल में भारी बारिश हो सकती है।

इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 21 से 23 अगस्त तक राजधानी रांची और आसपास समेत अन्य भागों में बेहतर बारिश का अनुमान है।

पलामू में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट

21 अगस्त को झारखंड के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों (पलामू प्रमंडल) में भी कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसे लेकर मौसम केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

22 और 23 अगस्त को झारखंड के दक्षिणी (कोल्हान) तथा मध्य (राजधानी रांची और आसपास के जिलों) में कई स्थानों पर अच्छी बारिश हो सकती है। 24 और 25 अगस्त को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में छिटपुट बारिश के अनुमान हैं।

24 घंटों में धनबाद में 100.8 मिमी बारिश

पिछले 24 घंटे के अंतराल में कई स्थानों पर मध्यम दर्जे की बारिश हुई। जबकि, कई जगहों में भारी बारिश का भी आंकड़ा दर्ज किया गया। इस अवधि में राज्य में मानसून सामान्य रहीं।

सबसे अधिक बारिश धनबाद के राजदाह में हुई। यहां 100.8 मिमी बारिश का आंकड़ा दर्ज किया गया। जबकि, रांची में सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक 16.8 मिमी बारिश हो पाई।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में मॉनसून सक्रिय, आज से झमाझम बारिश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं