झारखंड में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी, बाहर निकलने से पहले बरते सुरक्षा

2 Min Read

रांची। मौसम विभाग में झारखंड में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार चार अप्रैल से झारखंड के कई हिस्सों में लू चलेगी।

इसे लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है। केंद्र के अनुसार, चार से छह अप्रैल तक कोल्हान प्रमंडल, संताल और उत्तरी छोटनागपुर के 10 जिलों में लू चल सकती है।

अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। इससे इन जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि के पार रह सकता है।

गर्म हवा चल सकती है। लोगों को लू से सतर्क रहने की अपील की गई है। बाहर निकलने से पहले विशेष सुरक्षा के उपाय करने को कहा गया है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक झारखंड में अगले तीन दिनों के दौरान संताल और कोल्हान में लू का अलर्ट जारी किया गया है।

इस दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होने का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में मौसम पूरी तरह साफ है। इसके साथ ही पछुआ का रुख झारखंड की ओर है।

तापमान सामान्य से अधिक है। इससे अगले दो से तीन दिनों के दौरान कड़ी धूप और गर्म हवा से ताममान में दो से तीन डिग्री और वृद्धि के आसार हैं।

इसलिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। सात और आठ को राज्य के कुछ हिस्सों में गरज और तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।

लेकिन गर्मी से राहत ना के बराबर मिलेगी। छह अप्रैल के बाद बंगाल की खाड़ी से हल्के स्तर पर आने वाली हवा के कारण मौसम बदलेगा।

इसे भी पढ़ें

बड़े भाई हेमंत से मिलने पहुंचे मंत्री बसंत सोरेन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं