रांची। पूरा झारखंड लू की चपेट में है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। राज्य में लगातार गर्मी बढ़ रही है।
राज्य का लगभग आधा हिस्सा गर्म हवाओं की चपेट में है। अधिकतम तापमान हर दिन बढ़ता ही जा रहा है।
मौसम विज्ञान केंद्र के रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य का मौसम शुष्क रहा है।
सबसे अधिक उच्चतम तापमान सराइकेला का रहा। यहां 43 डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर दर्ज किया गया है।
वहीं सबसे कम तापमान गोड्डा जिले का रहा। जहां 20.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि जिस तरह का मौसम अभी चल रहा है, ऐसी स्थिति पूरे माह रहने वाली है। मई से 15 जून तक गर्मी बढ़ेगी ही।
मौसम विज्ञान केंद्र के रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर पश्चिम से चल रही शुष्क हवा के कारण झारखंड का आधा हिस्सा लू की चपेट में आ गया है।
अधिकतम तापमान बढ़ रहा है और गर्म हवाएं चलने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक 19 अप्रैल यानी आज रांची और खूंटी का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस, 20 अप्रैल को 39 डिग्री सेल्सियस और 21 अप्रैल को 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
हालांकि अपने पूर्वानुमान में बदल छाने की बात भी मौसम विभाग ने की है। 22 अप्रैल को हल्के बादल छाए रह सकते हैं।
वहीं झारखंड के दक्षिणी हिस्से विशेष रूप से सिमडेगा, पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम और सराइकेला में हल्के दर्ज की बारिश हो सकती है। मौसम में यह परिवर्तन थोड़ा राहत दे सकता है।
इसे भी पढ़ें
यह चुनाव भारत को अगले पांच सालों में एक बड़ी वैश्विक शक्ति बनाने के लिए है: प्रधानमंत्री मोदी








