Albert Ekka tribute: गुमला: शहीद अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि पर बाबूलाल मरांडी ने दी श्रद्धांजलि, कहा—देश नहीं भूलेगा उनका बलिदान

1 Min Read

Albert Ekka tribute:

गुमला। गुमला में परमवीर चक्र विजेता लांस नायक शहीद अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। वह बुधवार को परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम पहुंचे, जहां मुख्य द्वार पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।

बाबूलाल मरांडी ने कहा

इस दौरान मरांडी ने कहा कि अल्बर्ट एक्का का साहस, पराक्रम और परम बलिदान पूरे देश के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा—“राष्ट्र उनके योगदान को कभी नहीं भूल सकता। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम उनके बलिदान को सादर नमन करते हैं।” भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर वीर शहीद को श्रद्धांजलि दी।

Share This Article
Exit mobile version