आलमगीर के समर्थकों ने पुलिस के साथ की नोंक-झोंक

1 Min Read

रांची। ED की विशेष अदालत में आज आलमगीर आलम को पेश किया गया। कोर्ट में पेशी के दौरान बड़ी संख्या में आलमगीर आलम के समर्थक भी पहुंचे हुए थे।

इस दौरान जैसे ही आलमगीर आलम को लेकर ईडी के अधिकारी कोर्ट परिसर पहुंचे। वैसे ही उनके समर्थक जमकर नारेबाजी करने लगे।

जिसके बाद सुरक्षा में तैनात झारखंड पुलिस के जवानों के साथ हल्की नोक झोंक भी हुई। पुलिस जबरन रास्ता बनाते हुए आलमगीर आलम को अंदर लेकर चली गई।

बाहर खड़े मंत्री के समर्थक अपने नेता के लिए नारेबाजी करते रहे। बता दें कि उनके निजी सचिव संजीव लाल और उनके नौकर जहांगीर को पहले ही ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें

तेजस्वी के बयान पर एनडीए के नेताओं ने बोला जवाबी हमला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं