आलमगीर के पीएस-नौकर की 4.42 करोड़ की प्रॉपर्टी सीज [Alamgir’s PS servant’s property worth Rs 4.42 crore seized]

2 Min Read

ईडी की चार्जशीट में खुलासा; हर टेंडर पर 3% था कमीशन, मंत्री का हिस्सा 1.35%

रांची, एजेंसियां। झारखंड में टेंडर कमीशन घोटाले में ईडी ने पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के पीए रहे संजीव लाल और नौकर जहांगीर आलम की 4.42 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति जब्त की है।

अस्थाई रूप से जब्त संपत्तियों का मामला एडजुकेटिंग अथॉरिटी के पास गया है। 180 दिनों में वहां से फैसला आएगा।

ईडी ने जांच में इन सभी संपत्तियों को अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति पाया है। संजीव ने पद का दुरुपयोग कर ये संपत्ति खुद, पत्नी और नौकर के नाम पर खरीदी है।

ईडी ने तीनों के विरुद्ध टेंडर कमीशन मामले में पीएमएलए की विशेष कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। जांच एजेंसी ने कोर्ट को बताया है कि टेंडर के कमीशन के खेल में बड़ा सिंडिकेट काम करता था।

मंत्री का हिस्सा था 1.35%

टेंडर वैल्यू की 3% कमीशन की राशि मंत्री, ब्यूरोक्रेट्स, इंजीनियर्स और अधिकारियों को बंटती थी।

1.35% राशि मंत्री आलमगीर आलम को, 0.75% राशि आरडब्ल्यूडी, जेएसआरआरडीए व आरडीएसडी के ब्यूरोक्रेट्स को, 0.5% चीफ इंजीनियर्स और 0.4% राशि विभाग के एई-जेई व अन्य अधिकारियों के बीच बंटती थी।

इसे भी पढ़ें

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की 4 करोड़ की अचल संपत्ति जब्त

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं