हिमंता बिस्व सरमा से मिलने उनके घर पहुंचे आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो [AJSU supremo Sudesh Mahato reached Himanta Biswa Sarma’s house to meet him]

1 Min Read

रांची। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा से मुलाकात की, जिसमें सीट शेयरिंग और चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई।

यह बैठक राजनीतिक हलकों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि सुदेश महतो और हिमंता बिस्व सरमा की मुलाकातें पूर्व में भी हो चुकी हैं।

सुदेश महतो ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री के पूरे परिवार के साथ उनके निवास पर एक सुखद मुलाकात हुई।

बैठक के दौरान झारखंड के वर्तमान राजनीतिक हालात और विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। महतो के साथ उनकी पत्नी नेहा महतो भी उपस्थित थीं।

राज्य में साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसके लिए अभी से ही विपक्षी भाजपा और आजसू ताल मेल बैठाने में जुट गए हैं।

दोनों पार्टियां आगामी विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ने के मूड में हैं। बता दें कि 2019 के विधानसभा चुनाव में दोनों के बीत सीट शेयरिंग में ताल मेल नहीं बैठ पाई थी।

दोनों पार्टियों ने चुनाव अलग-अलग लड़ा था। जिसका खामियाजा दोनों को विपक्ष में बैठकर चुकाना पड़ा।

इसे भी पढ़ें

मृतक हवलदार के परिजनों से मिले बाबूलाल और हिमंता सरमा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं