हमेशा युवाओं के साथ है आजसू पार्टी : सुदेश महतो [AJSU Party is always with the youth: Sudesh Mahato]

1 Min Read

इटकी। मांडर विधानसभा के इटकी ब्लॉक के सैकड़ों युवाओं ने सोमवार को आजसू पार्टी का दामन थामा। पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने सभी को पार्टी में शामिल कराया।

इस मौके पर सुदेश ने कहा कि सभी युवा साथियों का पार्टी में हार्दिक स्वागत है। हमें उम्मीद है कि आपके आने से पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

झारखंड के विकास की धारा को तेज करने के लिए युवाओं की भागीदारी और सहयोग की आवश्यकता है।

उन्हें आगे आकर अपनी भूमिका निभानी होगी। आजसू पार्टी युवाओं के साथ हर कदम पर और हर पल खड़ी है।

उनके अधिकारों की लड़ाई में सहयोगी बनी हुई है। बेरोजगार युवाओं को अपना हक दिलाने के लिए, www.biodataabhiyaan.in पर जाकर अपना बायोडाटा अपलोड करें और रोजगार की लड़ाई में शामिल हों।

याद रखें, रोजगार हर युवा का हक है, और अपने हक के लिए लड़ना हमारा फर्ज है।

इसे भी पढ़ें

आजसू बुद्धिजीवी मंच का शपथ ग्रहण सह सम्मान समारोह सम्पन्न

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं