JSSC-CGL रद्द करने की मांग पर अड़े AJSU विधायक निर्मल महतो, मुद्दे को लेकर विधानसभा परिसर में धरने पर बैठे [AJSU MLA Nirmal Mahato adamant on the demand of canceling JSSC-CGL, sat on strike in the assembly premises regarding the issue]

1 Min Read

रांची। मांडू से आजसू के विधायक निर्मल महतो ने JSSC-CGL रद्द करने की मांग को लेकर विधासभा के बाहर धरने पर बैठे हैं। दरअसल हजारीबाग में मंगलवार को जिस तरह से अभ्यर्थियों लाठीचार्ज हुआ उसको लेकर निर्मल महतो आक्रोशित है।

उनका कहना है कि वर्तमान सरकार छात्रों को लेकर संवेदनशील नहीं है। जेएसएससी सीजीएल परीक्षा रद्द की जानी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि जेएसएससी सीजीएल रद्द करना पड़ेगा नहीं तो झारखंड जलेगा और इसकी जिम्मेदार सरकार होगी। उन्होंने इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें

जयराम महतो की पार्टी ने शुरू किया JSSC CGL पेपर रद्द करने का अभियान

Share This Article
Exit mobile version