हत्या और आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस
रांची। झारखंड के लोहरदगा जिले से एक सनसनीखेज खबर आई है। यहां किस्को थाना क्षेत्र के खरकी पंचायत स्थित उपर कोचा गांव में एक युवक का शव बरामद किया गया है।
शव आम के पेड़ पर झूलता मिला है। वहीं, मृत युवक की पहचान AJSU नेता बाबूलाल नगेसिया के 18 वर्षीय पुत्र प्रीतम नगेसिया के रूप में की गई है।
ग्रामीणों ने देखा शवः
घटना की जानकारी तब मिली, जब सुबह ग्रामीणों ने प्रीतम का शव आम के पेड़ पर लटकता देखा। इसकी जानकारी तुरंत मृतक के पिता बाबूलाल नगेसिया और पुलिस को दी गई।
वहीं, मामले की सूचना मिलते ही किस्को थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
पुलिस सभी बिंदुओं पर कर रही जांचः
फिलहाल, पुलिस को अबतक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने आत्महत्या की है या किसी ने प्रीतम की हत्या कर उसका शव पेड़ पर लटका दिया है। इसी गुत्थी में उलझी पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।
बता दें कि प्रीतम नगेसिया की मौत की खबर मिलने के बाद से ही परिजनों और ग्रामीणों में शोक का माहौल है।
इसे भी पढ़ें












