फर्जी कॉल से मतदाताओं को भ्रमित करने वालों के खिलाफ आजसू ने दर्ज की शिकायत

2 Min Read

रांची : आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय सचिव बनमाली मंडल ने अरगोड़ा थाने में आवेदन देकर मोबाइल नंबर 8069167870 से कॉल करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

आवेदन में कहा गया है कि उक्त मोबाइल नंबर से गिरिडीह लोकसभा के मतदाताओं को कॉल करके गलत जानकारी देकर दिग्भ्रमित किया जा रहा है।

यह व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से कॉल करने का दावा करते हुए लोगों को गिरिडीह लोकसभा प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश चौधरी को वोट नहीं देने की बात कह रहा है।

विकृत मानसिकता के लोग चंद्र प्रकाश चौधरी की छवि खराब करने के लिए अनैतिक और गैर कानूनी उपाय अपना रहे हैं।

बनमाली मंडल ने कहा कि इस तरह के कॉल से न सिर्फ चन्द्र प्रकाश चौधरी और हमारे गठबंधन की छवि ही धूमिल नहीं हो रही रही है बल्कि मतदाताओं को भी प्रभावित किया जा रहा है।

इस तरह के आपराधिक मानसिकता वाले लोग निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया को भी बाधित कर रहे हैं।

एफआईआर दर्ज होने के बाद अरगोड़ा थाना प्रभारी ने दोषियों पर जल्द से जल्द कार्यवाई का भरोसा दिलाया है।

इसे भी पढ़ें

बिहार के ग्रामीण इलाकों में लोकसभा चुनाव प्रचार में फसल कटाई के गीतों की धूम

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं