AJSU विधायक निर्मल महतो ने सदन के बाहर किया प्रर्दशन, दिया धरना [AJSU MLA Nirmal Mahato demonstrated outside the House, staged a dharna]

1 Min Read

रांची। मांडू से AJSU विधायक निर्मल महतो ने बजट पेश होने से पहले विधानसभा के मुख्य द्वार के पास धरना दिया। देवघर की घटना और विष्णुगढ़ CO को लेकर के तिवारी महतो सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। तिवारी महतो ने कहा कि जब तक विष्णुगढ़ CO गिरफ्तार नहीं हो जाते और देवघर की घटना में जान गंवाने वाली महिला को न्याय नहीं मिल जाता है, तब तक वह रोजाना धरने पर बैठेंगे। दरअसल देवघर में रविवार को यातायात पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी।

उसी दौरान ट्रैफिक पुलिस ने एक बाइक को रुकने का इशारा किया। चालक ने बाइक रोकने की बजाय भगाने की कोशिश की। इसी दौरान उसकी गाड़ी अनियंत्रित हो गयी। बेटे के साथ बाइक पर बैठी महिला गिर गयी और उसके सिर में गंभीर चोट लगी। तुरंत उसे बगल के मेधा सेवा सदन पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें

आजसू को लगा एक और झटका, बड़े नेता ने छोड़ी पार्टी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं