अजय नाथ शाहदेव होंगे हटिया से BJP के उम्मीदवार, नवीन जायसवाल रांची से [Ajay Nath Shahdev will be BJP candidate from Hatia, Naveen Jaiswal from Ranchi]

1 Min Read

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों में नेताओं का आना-जाना जारी है। ऐसे में कांग्रेस नेता अजयनाथ शाहदेव के भाजपा में शामिल होकर हटिया से चुनाव लड़ने की योजना पार्टी ने बना ली है।

बीजेपी में जाने के लिए उनका रास्ता साफ हो गया है। बीजेपी से उनको हरी झंडी मिल गई है।

जानकारी के मुताबिक भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से अजयनाथ शाहदेव की बातचीत हो गई है और वे जल्द ही औपचारिक तौर पर भाजपा में शामिल हो जाएंगे।

नवीन जायसवाल लड़ेंगे रांची सेः

इसके बाद वह हटिया के उम्मीदवार हो सकते हैं। इसके साथ ही हटिया से वर्तमान भाजपा विधायक नवीन जायसवाल को पार्टी बगल की सीट रांची में शिफ्ट कर रही है। नवीन जायसवाल रांची से उम्मीदवार हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

झारखंड विधानसभा चुनाव; को लेकर कांग्रेस ने बनाई रणनीति, ज्यादा सीटों की मांग

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं