सरना स्थल तोड़ने के विरोध में एयरपोर्ट रोड जाम, यात्री परेशान

1 Min Read

रांची। राजधानी रांची से बड़ी खबर आ रही है। यहां हिनू में एयरपोर्ट रोड को जाम कर दिया गया है।

इसके कारण सैकड़ों विमान यात्री परेशान हैं। कई की फ्लाइंट छूटने की आशंका है। यहां स्थानीय लोगों ने सरना स्थल तोड़ने के विरोध में रोड जाम कर दिया है।

जाम करनेवालों मे बड़ी संख्या में आदिवासी शामिल हैं। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी है।

इनमें ऐसे लोग हैं, जो फ्लाइट से आ रहे हैं या जो फ्लाइट पकड़ने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक स्टेट हैंगर से लगे सरना समाज के चबूतरा को कुछ आसमाजित तत्वों ने तोड़ दिया है। अब तक इसमें शामिल लोगों की पहचान नहीं हो पायी है।

मौके पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी पहुंच गये हैं। सड़क जाम करने में शामिल लोगों ने बताया कि अगर चबूतरे का निर्माण फिर से कराया दिया जाये तो सड़क जाम को समाप्त कर दिया जायेगा।

पुलिस व अन्य अधिकारी लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाने का प्रयास कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

टीपीसी का उग्रवादी समरित गंझू गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं