दीपावली पर आतिशबाजी से हवा प्रदूषित, एक्यूआई पहुंचा 279 पर [Air polluted due to fireworks on Diwali, AQI reached 279]

2 Min Read

रांची। दीपावली की रात जमकर आतिशबाजी हुई, इससे राजधानी में हवा की सेहत बिगड़ गई। झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने दीपावली पर रात 8 से 10 बजे तक ही आतिशबाजी की छूट दी थी।

इसके बावजूद शहरवासियों ने रात भर पटाखे छोड़े। नतीजा यह हुआ कि शुक्रवार की सुबह राजधानी के कई इलाके में धुंध छाई रही।

30 अक्टूबर को एक्यूआई 149 थाः

प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार, 31 अक्टूबर की रात में रांची का एक्यूआई-279 रहा। जबकि 30 अक्टूबर को एक्यूआई 149 था। यानी एक दिन में ही एक्यूआई में 87 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

एक नवंबर को ये आंकड़े जारी किए गए। वहीं, दीपावली की रात पीएम-10 का लेवल 404 पर पहुंच गया। जबकि, सामान्य स्तर 100 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर रहता है।

सेहत के लिए हानिकारकः

पीएम-10 का स्तर 100 से अधिक होना सेहत के लिए खराब होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, पीएम-10 का लेवल बढ़ने अस्थमा, दिल का दौरा, हाई ब्लड प्रेशर आदि की समस्याएं और बढ़ सकती हैं। बुजुर्गों, बच्चों और सांस संबंधी परेशानियों वाले मरीजों को गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें

दिल्ली की हवा हुई जहरीली [Delhi’s air has become poisonous]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं