AIMIM झारखंड में दो सीटों पर लड़ेगी चुनाव, इन्हें बनाया उम्मीदवार

2 Min Read

रांची। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM झारखंड में लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही है।

AIMIM झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में 2 पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसकी पुष्टि AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर ने की है।

झारखंड की राजमहल और गोड्डा सीट पर AIMIM नेता चुनावी मैदान में नजर आएंगे। शाकिर ने बताया कि झारखंड में लोकसभा चुनाव लड़ने पर पार्टी सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने इजाजत दे दी है।

मोहम्मद शाकिर ने बताया कि उनकी मुलाकात ओवैसी से हुई थी। उन्होंने प्रदेश की 2 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर असदुद्दीन ओवैसी के साथ राय शुमारी हुई।

इसके बाद पार्टी ने गोड्डा और राजमहल सीट पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया। बता दें कि राजमहल और गोड्डा में मुस्लिम मतदाताओं की आबादी ठीक-ठाक है।

एक सर्वे के अनुसार राजमहल में मुस्लिम की संख्या 33 और गोड्डा में 21 प्रतिशत है। इसी आधार पर AIMIM ने इन 2 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

AIMIM ने राजमहल सीट से पॉल सोरेन को अपना उम्मीदवार बनाया है। हालांकि, गोड्डा सीट पर अब तक उम्मीदवार तय नहीं किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर के मुताबिक 1 या 2 दिनों के अंदर गोड्डा में भी उम्मीवार का एलान कर दिया जायेगा।

गौरतलब है कि जिन 2 सीटों पर AIMIM चुनाव लड़ने जा रही है, वहां NDA और INDIA दोनों पार्टियों के प्रत्याशी मैदान में हैं।

राजमहल से इंडिया गठबंधन ने विजय हांसदा को उम्मीदवार बनाया है, तो वहीं NDA की ओर से ताला मरांडी प्रत्याशी हैं।

गोड्डा से इंडिया गठबंधन की ओर से प्रदीप यादव और NDA से निशिकांत दुबे उम्मीदवार हैं।

इसे भी पढ़ें

एस्ट्राजेनेका दुनियाभर से अपनी वैक्सीन वापस लेगी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं