साहिबगंज सिविल सर्जन ने रात में किया औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप [Sahibganj civil surgeon did a surprise inspection at night, created a stir]

2 Min Read

Civil surgeon:

साहिबगंज। साहिबगंज जिले में सिविल सर्जन के रूप में दोबारा पदस्थापित हुए डॉ. रामदेव पासवान ने अपने पुराने अंदाज़ में काम शुरू कर दिया है। बुधवार देर रात उन्होंने अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सीएचसी बरहेट, सीएचसी बोरियो और साहिबगंज सदर अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने अस्पतालों की स्थिति बेहद चिंताजनक और लापरवाह पाई। उनके निरीक्षण हड़कंप मच गया है।

Civil surgeon:एक भी डॉक्टर नाइट ड्यूटी में मौजूद नहीं थाः

डॉ. पासवान सबसे पहले रात 2:22 बजे बरहेट सीएचसी पहुंचे, जहां व्यवस्था अस्त-व्यस्त मिली। निरीक्षण के दौरान कई आवश्यक सेवाएं अनुपलब्ध थीं और जिम्मेदार कर्मियों की लापरवाही साफ नजर आई।

इसके बाद वे रात 2:51 बजे सीएचसी बोरियो पहुंचे। यहां तो स्थिति और भी खराब थी एक भी डॉक्टर या स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी पर मौजूद नहीं था। हालात इतने खराब थे कि सिविल सर्जन को खुद अस्पताल का गेट खोलना पड़ा। अस्पताल की बदहाल स्थिति को देखकर डॉ. पासवान ने गहरी नाराजगी जताई। अंत में वे 3:33 बजे साहिबगंज सदर अस्पताल पहुंचे। यहां भी स्वास्थ्य व्यवस्था में घोर लापरवाही देखी गई। मरीजों की सुविधा के लिए जो इंतज़ाम होने चाहिए, वे नदारद थे।

Civil surgeon:सख्त कदम उठायेंगेः

डॉ. रामदेव पासवान ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करने जा रहे हैं। उन्होंने संकेत दिए हैं कि जल्द ही जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। उनके इस औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

इसे भी पढ़ें

साहिबगंज में दमकल वाहन गंगा में डूबा, ड्राइवर लापता

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं