केंद्रीय तसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान और बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान के बीच हुआ समझौता [Agreement signed between Central Tasar Research and Training Institute and Birla Institute of Technology]

1 Min Read

पिस्का नगडी। केंद्रीय तसर अनुसंधान एवम प्रशिक्षण संस्थान रांची और बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान के बीच आज समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया।

डॉ. एनबी चौधरी, (निदेशक, केंद्रीय तसर अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान रांची) एवं डॉ. तृष्णा बल( बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान) ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।

इस अवसर पर केन्द्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने गुजरात में एरी रेशम उत्पादन संवर्धन परियोजना का शुभारंभ किया।

यह परियोजना केन्द्रीय रेशम बोर्ड, सरदार कृषिनगर दांतीवाड़ा कृषि विश्वविद्यालय (एसडीएयू) और कल्याण फाउंडेशन के संयुक्त समन्वय से क्रियान्वित की जायेगी।

इसे भी पढ़ें

JMM के रांची जिला उपाध्यक्ष ने CM हेमंत सोरेन को दी जन्मदिन की बधाई

Share This Article
Exit mobile version