अग्रवाल सभाः 31 कार्यकारिणी सदस्य चुनाव जीते, सज्जन पाड़िया को सर्वाधिक 862 वोट [Aggarwal Sabha: 31 executive members won the election, Sajjan Padia got the maximum 862 votes]

2 Min Read

रांची। अग्रवाल सभा के नए सत्र 2024-26 के लिए कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव अग्रसेन भवन में संपन्न हुआ। दिन के 11 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो शाम 4 बजे तक चला।

इसके बाद मतगणना हुई। चुनाव के निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि सभा के कुल 2455 मतदाताओं में से 924 ने मतदान किया। इनमें 28 वोट रद्द किए गए।

38 प्रत्याशी थे चुनाव मैदान मे

चुनाव में 38 प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें 31 ने चुनाव जीता। सज्जन कुमार पाड़िया सबसे अधिक 862 वोट लाकर प्रथम स्थान पर रहे। वहीं, दूसरे स्थान पर कमल खेतावत ने 857 मत प्राप्त किया।

तीसरे स्थान पर मनोज चौधरी 855 वोट, चौथे स्थान पर अनिल अग्रवाल 853 वोट, 5वें नंबर पर मुकेश जाजोदिया ने 848 वोट प्राप्त किया। सज्जन कुमार पाड़िया ने कहा कि एक-दो दिन में कार्यकारिणी के सदस्य बैठक कर अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों का चयन करेंगे।

ये हैं चुनाव जीतने वाले सदस्य

चुनाव जीतने वाले 31 कार्यकारिणी सदस्यों में अजय खेतान, अजय डीडवानिया, अनिल अग्रवाल, अशोक कुमार लाठ, अमर अग्रवाल, आनंद जालान, कमल खेतावत, किशन पोद्दार, कौशल राजगढ़िया, जितेश अग्रवाल, नरेश बंका, निर्मल बुधिया, प्रमोद कुमार अग्रवाल, प्रमोद बगड़िया, विजय खोवाल, विनोद टिबड़ेवाल, मनीष टांटिया, मनोज चौधरी, मनोज ढांढनिया, मुकेश जाजोदिया, राजकुमार मित्तल, रमाशंकर बगड़िया, विकास अग्रवाल, विशाल पाड़िया, शिव भावसिंहका, संजय सर्राफ, सज्जन कुमार पाड़िया, सुनील केडिया, सुनील पोद्दार, सुरेश चौधरी, सुरेश पोद्दार, शामिल है।

इसे भी पढ़ें

रांची: खुले में मांस-मछली बेचने वाले 250 दुकानदारों पर FIR

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं