अग्रवाल बंधु हत्याकांड: लोकेश चौधरी के बॉडीगार्ड को हाईकोर्ट ने नहीं दी बेल [Aggarwal brothers murder case: High Court did not grant bail to Lokesh Chaudhary’s bodyguard]

1 Min Read

रांची। अग्रवाल बंधुओ के हत्यारे लोकेश चौधरी के बॉडीगार्ड धर्मेंद्र तिवारी को बेल देने से झारखंड हाईकोर्ट ने इनकार कर दिया है।

लोकेश और धर्मेंद तिवारी को रांची सिविल कोर्ट ने पिछले वर्ष 30 जून को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। जिसके खिलाफ उसने हाईकोर्ट में अपील याचिका दाखिल की थी।

जिसपर सभी पक्षों की ओर से बहस सुनने के बाद कोर्ट ने उसे राहत देने से इनकार करते हुए अपील याचिका खारिज कर दी।

बताते चलें कि पैसों के लेनदेन में हेमंत अग्रवाल और महेंद्र अग्रवाल की हत्या गोली मार कर की गयी थी।

इसे भी पढ़ें

रांची सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं