अग्रवाल बंधुओं के हत्यारे लोकेश चौधरी को हाईकोर्ट से नहीं मिली बेल

1 Min Read

रांची। अग्रवाल बंधुओं के हत्यारे लोकेश चौधरी को बेल देने से झारखंड हाईकोर्ट ने इंकार कर दिया है। लोकेश को रांची सिविल कोर्ट ने पिछले वर्ष 30 जून को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

इसके खिलाफ लोकेश ने हाईकोर्ट में अपील याचिका दाखिल की थी। जिसपर सभी पक्षों की ओर से बहस सुनने के बाद कोर्ट ने उसे राहत देने से इनकार करते हुए अपील याचिका खारिज कर दी।

बता दें कि हेमंत अग्रवाल और महेंद्र अग्रवाल की हत्या गोली मार कर की दी गयी थी।

इसे भी पढ़ें

पुलिस को ऐसे झांसा देकर निकल गये जयराम महतो; फरार प्रत्याशी की तलाश में अब पसीना बहा रही पुलिस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं