AG Co-operative: CID ने शुरू की एजी को-ऑपरेटिव सोसाइटी जमीन घोटाले की जांच

2 Min Read

AG Co-operative:

रांची। झारखंड सीआइडी ने एजी को-ऑपरेटिव सोसाइटी कडरू में जमीन घोटाला और धोखाधड़ी की जांच शुरू कर दी है। मामले में एफआईआर दर्ज कर एएसपी दीपक कुमार को जांच पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। एफआईआर में न्यू एजी कॉलोनी को-ऑपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष कपिल देव गिरी, उनकी पत्नी कलावती बिहारी गिरी, पुत्र आशुतोष गिरी, एएन संडवार समेत अन्य कार्यकारिणी सदस्यों को आरोपी बनाया गया है।

क्या हैं आरोप?

सीआईडी के अनुसार, सोसाइटी के संचालकों ने नियमों का उल्लंघन कर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीनों का आवंटन और हस्तांतरण किया। आरोप है कि पूर्व आवंटियों की भूमि को अवैध रूप से अधिग्रहित कर बेचा गया, जिससे कई लोगों को नुकसान हुआ।

एक ही परिवार को 3 प्लॉटः

बायलॉज की धारा 45(2) के तहत एक परिवार को एक ही प्लॉट का प्रावधान है, लेकिन आरोप है कि कपिल देव गिरी और उनके परिजनों के नाम पर तीन प्लॉट आवंटित किए गए।
प्लॉट संख्या 182 – कपिल देव गिरी
प्लॉट संख्या 80 – कलावती बिहारी गिरी (पत्नी)
प्लॉट संख्या 191A – आशुतोष गिरी (पुत्र)
एफआईआर में यह भी उल्लेख है कि कपिल देव गिरी के निर्देश पर एक व्यक्ति को चार प्लॉट संयुक्त रूप से अवैध तरीके से हस्तांतरित किए गए।

इसे भी पढ़े

Cyber fraud: झारखंड में साइबर ठगी के खिलाफ CID की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 40 बैंक अकाउंट पर एफआईआर दर्ज


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं