झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का चौथा दिन, हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही साढ़े बारह बजे तक के लिए स्थगित

2 Min Read

रांची : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन बुधवार को भाजपा विधायकों के हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही दिन के साढ़े बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी। इससे पहले सदन की कार्यवाही 11 बजकर 7 मिनट पर शुरू हुई।

कार्यवाही शुरू होते ही  नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने सदन में स्पीकर से तीनों विधायकों का निलंबन वापस लेने का आग्रह किया। इसके बाद भाजपा के सभी विधायक वेल में पहुंच गये और कहा कि आसन निलंबन मामले में न्याय करे। इसके साथ ही भाजपा विधायकों ने वेल में पहुंचकर ये सरकार निकम्मी है के नारे लगाये। भाजपा विधायकों के हंगामे के बीच प्रश्नकाल चला।

लेकिन हंगामा इतना ज्यादा था कि सिर्फ 16 मिनट ही सदन चल सका। इसके बाद स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने सदन की कार्यवाही 12.30 तक स्थगित कर दी। इससे पहले सदन की कार्यवाही 11 बजकर 7 मिनट पर शुरू हुई थी। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायकों का भी हंगामा शुरू हो गया। भाजपा के सारठ से विधायक रणधीर सिंह और बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो वेल में पहुंच गये थे। वहीं विधायक अमित मंडल ने स्पीकर से कहा कि आप दोनों पक्ष के कस्टोडियन हैं।

मंगलवार को तीनों विधायक सिर्फ नियोजन नीति की मांग कर रहे थे। आपका कल के निलंबन का फैसला ज्यादा कठोर हो गया।  उदार दिल दिखाते हुए विधायकों का निलंबन वापस लें।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं