सीता के इस्तीफे के बाद ताला मरांडी रांची बुलाये गये

1 Min Read

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने झामुमो से इस्तीफा दे दिया है।

उनके इस्तीफा देने के बाद झारखंड की राजनीति में भूचाल मचा हुआ है। इसी बीच बीजेपी ने ताला मरांडी को आनन फानन में रांची बुलाया है।

ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि ताला मराडीं ही सीता सोरेन के संपर्क में थे। इसीलिए आनन फानन में ताला मरांडी को रांची तलब किया गया है।

बता दें की ताला मरांडी राजमहल सीट से बीजेपी प्रत्याशी हैं। आने वाले दिनों में झारखंड की राजनीति में और भी कई रंग देखेने को मिल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं