दिल्ली पहुंच कर बोले चंपाई सोरेन- निजी काम से आया हूं [After reaching Delhi, Champai Soren said – I have come for personal work]

1 Min Read

रांची। बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम नेता चंपाई सोरेन दिल्ली पहुंच गए हैं।

एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, “मैं यहां अपने निजी काम से आया हूं’ बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी मैं जहां पर हूं वहीं पर हूं।

टाल गये बीजेपी से जुड़ा सवाल

जब मीडिया ने चंपाई सोरेन से सवाल किए तो उन्होंने कहा, ‘आप लोग जैसे हमको सवाल करते जा रहे हैं, उसमें हम क्या कहेंगे। हमने बोल दिया है कि हम निजी काम के लिए आए हैं और हम जहां पर हैं वहीं पर हैं।’

कोलकाता में किसी से मुलाकात नहीं हुई

क्या कोलकाता में आपकी बीजेपी नेता सुभेंदु अधिकारी से मुलाकात हुई इस सवाल का जवाब देते हुए चंपई सोरेन ने कहा, ‘हमारी कोलकाता में किसी से मुलाकात नहीं हुई है। मैं निजी काम से दिल्ली आया हूं। बाद में आप लोगों को बताएंगे।

इसे भी पढ़ें

चंपाई गये दिल्ली, JMM के 3 विधायक भी साथ, BJP नेताओं से मिलेंगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं