खरमास के बाद स्मार्ट सिटी में मंत्रियों के लिए नवनिर्मित बंगलो में होगा प्रवेश [After Kharmas, ministers will enter the newly constructed bungalows in the smart city.]

1 Min Read

रांची रांची के स्मार्ट सिटी में मंत्रियों के लिए नवनिर्मित बंगलो में उनके वेलकम के लिए तैयार है। जानकारी के अनुसार, खरमास के बाद मंत्रियों का इस नए बंगलो में गृह प्रवेश होगा।

बताते चलें कि सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्मार्ट सिटी में मंत्रियों के लिए बने बंगलो का निरीक्षण भी किया था। इसके बाद सीएम ने अफसरों को 15 जनवरी 2025 तक आवास से जुड़े सभी कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया था।

स्मार्ट सिटी में मंत्रियों के लिए 11 आवास बनाए गए हैं। बंगलो में मंत्रियों की तंदुरूस्ती का भी ख्याल रखा गया है। इसमें स्विमिंग पुल, जिम, प्ले जोन, बॉलीबॉल, बैडमिंटन कोर्ट भी बनाए गए हैं। पूरे एरिया को हरा-भरा बनाया गया है। इसमें क्लब हाउस की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

इसे भी पढ़ें

स्मार्ट सिटी में अपोलो मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनेगा, आज सीएम हेमंत करेंगे शिलान्यास

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं