उद्घाटन के बाद सीएम हेमंत ने कांटाटोली फ्लाईओवर पर चलाई कार [After inauguration, CM Hemant drove the car on Kantatoli flyover]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

पत्नी कल्पना सोरेन ने बनाया वीडियो

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 2.24 किमी लंबी कांटाटोली फ्लाईओवर का आज उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम ने फ्लाईओवर से लोगों का अभिवादन किया।

उद्धाटन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांटाटोली फ्लाईओवर पर खुद कार चलाई। उनके बगल वाली सीट पर उनकी पत्नी कल्पना सोरेन सोरेन बैठी थीं।

सीएम ने सभी को दी शुभकामनाएः

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का एक वीडियो भी शूट किया। जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन लोगों को शुभकामनाएं दी है जिन लोगों ने फ्लाईओवर बनाने में दिन रात एक कर दिया।

उन्होंने कहा कि ये फ्लाईओवर पब्लिक को समर्पित किया जा रहा है। अब भीड़ और जाम से मुक्ति मिलेगी।

बता दें कि डीआरए इंफ्राकॉम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने कांटाटोली फ्लाईओवर का निर्माण किया है।

इसे भी पढ़ें

सीएम हेमंत ने मेक़ॉन फ्लाईओवर का किया औचक निरीक्षण [CM Hemant did surprise inspection of Mecon flyover]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं