EC के निर्देश के बाद अंबर लकड़ा बनाये गये देवघर के SP [After EC’s instructions, Ambar Lakra was made SP of Deoghar]

1 Min Read

देवघर । चुनाव आयोग के निर्देश के बाद जैप तीन गोविंदपुर धनबाद कमांडेंट के पद पर पदस्थापित अंबर लकड़ा को देवघर का एसपी बनाया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना मंगलवार की सुबह गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी कर दी है।

गौरतलब है कि 29 अक्तूबर को इलेक्शन कमीशन ने अजीत पीटर डुंगडुंग को देवघर एसपी के पद से हटाने का आदेश दिया था। लेकिन राज्य सरकार ने चुनाव आयोग के आदेश का अनुपालन नहीं किया था। आदेश के तीन दिन बाद भी गृह विभाग ने अधिकारियों का पैनल चुनाव आयोग को नहीं भेजा।

उधर डुंगडुंग भी देवघर एसपी के पद पर बने हुए थे। इसी के मद्देनजर इलेक्शन कमीशन ने रविवार को राज्य सरकार को रिमाइंडर भेजा था। जिसके बाद देवघर एसपी के लिए सोमवार को अंबर लकड़ा, सरोजिनी लकड़ा और मनीष टोप्पो के नाम का पैनल आयोग को भेजा गया था।

इसे भी पढ़ें

DC मंजूनाथ भजंत्री पर होगी कार्रवाई, चुनाव आयोग का निर्देश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं