चंपाई के बाद अब लोबिन भी BJP में, बोले- JMM नहीं, नेता से नाराजगी [After Champai, now Lobin is also in BJP, said – not JMM, displeasure with the leader]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

रांची। Jharkhand Politics: कोल्हान से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता चंपाई सोरेन के बाद पार्टी के एक और पूर्व विधायक पर भगवा रंग चढ़ गया है।

संथाल परगना के बोरियो से निर्वाचित लोबिन हेम्ब्रम भी अब भाजपा में शामिल हो गये हैं। उन्होंने आज 12 बजे भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ली।

झारखंड भाजपा कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इसी समारोह में लोबिन हेम्ब्रम ‘तीर-धनुष’ छोड़कर ‘कमल’ के साथ हो लिये।

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, शिवराज सिंह चौहान, हिमंता बिस्वा सरमा, चंपाई सोरेन समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

झामुमो नेताओं पर बरसे लोबिन

लोबिन हेम्ब्रम ने कहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से उनकी कोई नाराजगी नहीं है। वह पार्टी की नई पीढ़ी के नेता से नाराज हैं। पुराने नेताओं की कोई इज्जत पार्टी में नहीं रह गई है।

धीरे-धीरे पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता झामुमो से किनारा कर लेंगे। अभी और कई लोग पार्टी छोड़ेंगे। इसके पहले चंपाई सोरेन ने भी ऐसे ही संकेत दिए थे।

हालांकि, उन्होंने खुलकर कुछ नहीं कहा, लेकिन जब उनसे लोबिन हेम्ब्रम के बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने कहा- अभी देखते जाइए।

इसे भी पढ़ें

चंपाई, लोबिन समेत JMM के कई नेता थाम सकते हैं BJP का दामन ! 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं