टेंडर घोटाला केस में हृदय नंद तिवारी के खिलाफ इश्तहार जारी [Advertisement issued against Hriday Nand Tiwari in tender scam case]

1 Min Read

रांची। टेंडर घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी जेल में बंद ग्रामीण विकास विभाग के निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र कुमार राम के सीए ह्रदय नंद तिवारी के खिलाफ कोर्ट ने इश्तहार जारी कर दिया है।

गुरुवार को रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ़ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट ने हृदय नंद तिवारी के खिलाफ इश्तहार जारी किया।

हृदय नंद तिवारी गढ़वा जिला के कचहरी रोड का रहने वाला है। उनपर वीरेंद्र राम के द्वारा टेंडर घोटाला के जरिए कमाए गए अकूत पैसों को विभिन्न प्रक्रियाओं से गुजार कर व्हाइट मनी में तब्दील करने का आरोप है।

एजेंसी हृदय नंद तिवारी के खिलाफ आरोप पत्र भी दाखिल कर चुकी है।

इसे भी पढ़ें

टेंडर घोटाला: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, जहांगीर व संजीव के खिलाफ ED की PC पर कोर्ट ने लिया संज्ञान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं