Adityapur railway station: अब टाटानगर से नहीं बल्कि आदित्यपुर से खुलेंगी 8 ट्रेनें, देखें पूरी सूची

Anjali Kumari
2 Min Read

Adityapur railway station

जमशेदपुर। यात्रियों के लिए बड़ी रेल अपडेट सामने आई है। दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) जोन ने आदित्यपुर रेलवे स्टेशन को टाटानगर रेलवे स्टेशन का सैटेलाइट स्टेशन घोषित कर दिया है। इसके बाद टाटानगर से संचालित होने वाली 8 ट्रेनें अब आदित्यपुर स्टेशन से ही चलेंगी और वहीं समाप्त होंगी। रेलवे ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस फैसले से आदित्यपुर, गम्हरिया और आसपास के इलाकों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि अब उन्हें टाटानगर तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ये 8 ट्रेनें अब आदित्यपुर से चलेंगी

20816 विशाखापत्तनम–टाटानगर एक्सप्रेस
29 मार्च से आदित्यपुर तक आएगी
आदित्यपुर से प्रस्थान: सुबह 6:35 बजे (पहले टाटानगर 6:40)

20815 टाटानगर–विशाखापत्तनम एक्सप्रेस
30 मार्च से आदित्यपुर से खुलेगी
प्रस्थान: सुबह 7:30 बजे

13301 धनबाद–टाटानगर स्वर्णरेखा एक्सप्रेस
5 फरवरी से धनबाद–आदित्यपुर
आदित्यपुर आगमन: 12:05 बजे (पहले टाटानगर 12:15)

13302 टाटानगर–धनबाद स्वर्णरेखा एक्सप्रेस
5 फरवरी से आदित्यपुर से प्रस्थान
प्रस्थान: 3:35 बजे (पहले टाटानगर 3:30)

13512 आसनसोल–टाटानगर एक्सप्रेस
6 फरवरी से आदित्यपुर तक
आदित्यपुर आगमन: 12:50 बजे

13511 टाटानगर–आसनसोल एक्सप्रेस
6 फरवरी से आदित्यपुर से प्रस्थान
प्रस्थान: 1:25 बजे

68036 हटिया–टाटानगर पैसेंजर
5 फरवरी से आदित्यपुर तक ही आएगी
आगमन: रात 11:35 बजे

68035 टाटानगर–हटिया पैसेंजर
5 फरवरी से आदित्यपुर से ही खुलेगी
प्रस्थान: सुबह 6:35 बजे

जमशेदपुर यात्रियों को हो सकती है परेशानी

इस बदलाव से जहां आदित्यपुर और आसपास के यात्रियों को सुविधा मिलेगी, वहीं जमशेदपुर शहर के यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। उन्हें अब आदित्यपुर स्टेशन पर उतरकर शहर के विभिन्न इलाकों में जाने के लिए अतिरिक्त साधनों का सहारा लेना होगा। रेलवे का कहना है कि यह फैसला यात्री दबाव कम करने और संचालन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। आगे भी टाटानगर–आदित्यपुर सेक्शन में और बदलाव संभव हैं।

Share This Article