एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद का हाईकोर्ट में स्वागत [Acting Chief Justice Sujit Narayan Prasad welcomed in the High Court]

1 Min Read

रांची। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने सोमवार को झारखंड हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के रूप में योगदान दे दिया हैं।

एक्टिंग चीफ जस्टिस के रूप में न्यायालय में सुनवाई से पूर्व हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन ने उनका स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बता दें कि शनिवार को जस्टिस विद्युत रंजन षाडंगी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के पद से रिटायर हो गए, जिसके बाद जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद को हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है।

सोमवार को एक्टिंग चीफ जस्टिस के रूप में जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद का पहला कार्य दिवस रहा।

इसे भी पढ़ें

एक्टिंग चीफ जस्टिस को दी गई विदाई 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं