Crime in Hazaribagh: डायन का आरोप लगा महिला को ब्लेड से काटा, निर्वस्त्र कर मारपीटसिर भी मुंडवाया; 1 गिरफ्तार

Anjali Kumari
2 Min Read

Crime in Hazaribagh:

हजारीबाग। हजारीबाग में डायन का आरोप लगा एक विधवा महिला को प्रताड़ित किया गया है। उसे निर्वस्त्र करके पीटा गया और शरीर के कई हिस्सों में ब्लेड से काटा गया। आरोपियों ने गयाजी के प्रेतशिला ले जाकर महिला का सिर भी मुंडवाया। घटना बरही थाना क्षेत्र के जबरिया गांव की है।

पुलिस ने 1 आरोपी को किया गिरफ्तारः

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता ने बरही थाने में आवेदन देकर इससे संबंधित शिकायत दर्ज कराई थी।

घर में घुस महिला के साथ मारपीटः

बरही थाना को दिए गए आवेदन के अनुसार, गांव के ही सात लोग महिला के घर में घुसे और उस पर डायन का आरोप लगा उसे निर्वस्त्र कर दिया। इसके बाद महिला के साथ मारपीट की गई। उसके शरीर के विभिन्न हिस्से को ब्लेड से काट कर खून निकला गया।

80 हजार रुपए की मांग की गईः

पीड़िता के अनुसार, सातों आरोपी उसके रिश्तेदार हैं। बर्बरता का यह दौर रात 10 बजे से सुबह लगभग 3 बजे बजे तक चला। आरोपियों ने गयाजी स्थित प्रेतशिला ले जाकर विधवा महिला का सिर मुड़वा कर उसके साथ दोबारा मारपीट की। इसके अलावा पीड़िता से 80 हजार रुपए की मांग की गई। फिर उसे बरही बाजार में लाकर छोड़ दिया गया, जिसके बाद विधवा महिला अपने घर पहुंची। इसके बाद अपने बेटे के साथ विधवा महिला ने थाने में जाकर आरोपियों के खिलाफ आवेदन दिया।

इसे भी पढ़ें

Witchcraft: बिहारः डायन-बिसाही के आरोप में सास और बहू की पिटाई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं