Accident on Ranchi-Purulia road: रांची-पुरुलिया रोड पर हादसा: टाटीसिलवे में गड्ढे से दो युवकों के शव बरामद, बाइक भी मिली मौके पर [Accident on Ranchi-Purulia road: Bodies of two youths recovered from a pit in Tatisilve, bike also found on the spot]

2 Min Read

Accident on Ranchi-Purulia road:

रांची । टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के नमक गोदाम के पास रांची-पुरुलिया रोड किनारे एक गड्ढे से गुरुवार सुबह दो युवकों के शव बरामद किए गए। शव के पास ही एक बाइक भी गिरी हुई मिली है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर शिनाख्त करने की कोशिश में जुटी हुई है। टाटीसिलवे थाना प्रभारी ने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

Accident on Ranchi-Purulia road:

स्थानीय लोगों ने बताया कि रांची-पुरुलिया रोड के चौड़ीकरण के कार्य के दौरान ठेकेदार कंपनी सड़क किनारे गड्ढे खोदकर छोड़ देती है। न तो वहां कोई चेतावनी बोर्ड लगाया जाता है और न ही किसी प्रकार की बैरिकेडिंग की जाती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा हमेशा बना रहता है।

लोगों का यह भी कहना है कि सड़कों पर नियमित रूप से पानी नहीं छिड़का जाता, जिससे धूल के गुबार उड़ते हैं और खासकर दोपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को खासी परेशानी होती है।

इसे भी पढ़ें

Patratu Accident: मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी ,एक की मौत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं