रांची में हादसा, अपार्टमेंट में लगी आग, एक बुजुर्ग की जलकर मौत, एक अस्पताल में

IDTV Indradhanush
1 Min Read

रांची। राजधानी रांची के सिरम टोली स्थित पर्ल अपार्टमेंट के दूसरे तल्ले पर शनिवार तड़के आग लग गई।

इसमें एक बुजुर्ग की जलकर मौत हो गई, जबकि आग में झुलस गई एक बुजुर्ग महिला को अस्पताल पहुंचाया गया है।

मरने वाले बुजुर्ग की पहचान अपार्टमेंट के मालिक जुलतन सुरीन के रूप में की गई है। उनकी उम्र 75 वर्ष थी। वहीं, उनकी बहन जोलेन होरो इस आग में बुरी तरह झुलस गई हैं। उनकी उम्र 80 वर्ष है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है। अग्निशमन दस्ता आग बुझाने की कोशिश में जुटा है।

अग्निशमन दल के राजेश कुमार और अविनाश कुमार ने ही आग की लपटों के बीच से झुलस चुकी महिला को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें ईलाज के लिए भेजा गया।

इसे भी पढ़ें 

कल्पना सोरेन को मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा, 119 वीआइपी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं